फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cattle smuggler carrying a reward of 50,000 rupees arrested in encounter, shot in the leg

Basti News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 02 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler carrying a reward of 50,000 rupees arrested in encounter, shot in the leg
पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस
बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बंधे के पास शनिवार दोपहर पुलिस और 50 हजार का इनामी पशु तस्कर सद्दाम में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घायलावस्था में उसे पुलिस ने सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया। उसके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। आरोपी सद्दाम गोंडा जिले के खोड़ारे थानांतर्गत बभनगांव गांव का निवासी बताया जा रहा। पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन

छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुनपुर बंधे के पास घेराबंदी की थी। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे पशु तस्कर सद्दाम ने पुलिस बल को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली सद्दाम के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंच गए। विक्रमजोत सीएचसी जाकर घायल आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाम गोंडा जिले के खोड़ारे थानांतर्गत बभनगांव गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पशु तस्करी और गोकशी से संबंधित कई केस दर्ज हैं।एसपी ने बताया कि गत 18 अगस्त को छावनी पुलिस ने सद्दाम के दो साथियों को पकड़ा था, जबकि वह मौके से भाग निकला था। तब से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

पशु तस्कर से मुठभेड़ के बाद घायल होने पर अस्पताल ले जाती पुलिस- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed