{"_id":"66c7874a864f76611c000174","slug":"case-registered-against-two-people-in-fraud-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122486-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज
Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
रुधौली क्षेत्र के पड़री निवासी बनारसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी हरिओम सिंह ने उन्हें प्रतिमाह बीस हजार रुपये देने का लालच दिया। इसके बदले उनका आधार कार्ड लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिया। इसके बाद उन्हें गारंटर बनाकर एक गाड़ी फाइनेंस करा ली। किस्त जमा न होने के कारण 14 दिसंबर 2023 को फाइनेंस करने वाली कंपनी की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया। इस धोखाधड़ी की तब जानकारी हुई। कंपनी की तरफ से बताया गया कि बनारसी पर छह लाख 88 हजार 303 रुपये का बकाया है। पुलिस ने हरिओम सिंह निवासी दनियापार थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर हालमुकाम बेलघाट खुर्द, पीपीगंज गोरखपुर और मो. रईस निवासी भरथना तेलौरा थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद