{"_id":"65d11cdf9fa01d2e3e015cf4","slug":"case-registered-against-two-for-assault-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111632-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट के मामले में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट के मामले में दो पर केस दर्ज
Sun, 18 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन चौराहे पर कार सवार एक व्यक्ति की स्कार्पियो सवार हमलावरों ने पिटाई कर दी। जानमाल की धमकी दी। बडेवन पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना में पुलिस ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रुधौली थाना क्षेत्र के कड़हा निवासी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 15 फरवरी को वह बेटे के बर्थडे पार्टी में बड़ेवन गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद वह होटल से कार से सपरिवार घर जा रहा था। इसी बीच उनके साथ मौजूद उनके सहयोगी ने पान मसाला खरीदने के लिए बड़ेवन चौराहे पर रुकने को कहा। वह गाड़ी साइड कर देर रात 12:30 बजे बड़ेवन चौराहे पर उतरे तो पास में ही खड़ी एक स्कार्पियों में सवार कुछ लोग बेवजह उनसे उलझ गए। बात बढी तो आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडा व हाॅकी से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनुभव पांडेय, आदित्य मिश्रा व उनके कुछ साथी नाम-पता अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद