फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd on MPs Driver

Basti News: भाजपा सांसद की गाड़ी से हुआ हादसा, युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Nov 2022 03:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 03:26 PM IST
सार

अभिषेक शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर करीब तीन बजे वह पैदल घर जा रहा था। हर्दिया पेट्रोल पंप से सौ मीटर पहले बड़ेवन की तरफ पहुंचा था कि तभी मनौरी की तरफ से दो सफेद रंग की फारच्यूनर गाड़ी गुजर रही थी, जो सांसद हरीश द्विवेदी की थी। इसी गाड़ी से उनके बेटे के साथ दुर्घटना हुई। यह गाड़ी काफी तेज गति में थी।

विज्ञापन
Case registerd on MPs Driver
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया चौराहे के पास शनिवार की शाम स्कूली छात्र को ठोकर मारने के मामले में पुलिस ने सांसद हरीश द्विवेदी के कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को हुए हादसे में घायल छात्र की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। घटना की गंभीरता को भांपते हुए सीओ सिटी आलोक प्रसाद व कोतवाल शशांक शेखर राय मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


रविवार को मृतक छात्र के पिता शत्रुघ्न राजभर की तहरीर पर सांसद की गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सांसद हरीश द्विवेदी का कहना है कि उनकी कार से हादसा नहीं हुआ है। हो सकता है कि काफिले में किसी अन्य गाड़ी से दुर्घटना हुई हो, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बावजूद इसके परिवार के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बसिया गांव निवासी अभिषेक कुमार राजभर (9) पुत्र शत्रुघ्न राजभर प्राथमिक विद्यालय हर्दिया बुजुर्ग में कक्षा दो का छात्र था। तहरीर में उसके पिता शत्रुघ्न ने बताया है कि शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद दोपहर करीब तीन बजे वह पैदल घर जा रहा था। हर्दिया पेट्रोल पंप से सौ मीटर पहले बड़ेवन की तरफ पहुंचा था कि तभी मनौरी की तरफ से दो सफेद रंग की फारच्यूनर गाड़ी गुजर रही थी, जो सांसद हरीश द्विवेदी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गाड़ी से उनके बेटे के साथ दुर्घटना हुई। यह गाड़ी काफी तेज गति में थी। उसे आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां से देर शाम चिकित्सक ने हालत बिगड़ती देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था।


एंबुलेंस के कप्तानगंज के करीब पहुंचते-पहुंचते बालक अभिषेक ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद शव का लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में सियरापार घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed