{"_id":"62264aeab7d6240a8777440f","slug":"case-registerd-against-11-accused-basti-news-gkp429221431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 के खिलाफ मुकदमा
बस्ती। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
परशुरामपुर के रानीपुर वेरता निवासी मालती देवी का आरोप है कि भूमि विवाद की रंजिश को लेकर गांव के मुकेश, शालू, रीमा व काली प्रसाद ने मारपीट कर अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। इसी थाने के बेनीनगर निवासी चंद्रलेखा तिवारी का आरोप है कि उनके खेत में मटर व सरसो काटने पर बेटी मनीसा ने मना किया तो गांव के राकेश निषाद व उसकी पत्नी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। कप्तानगंज थाने के बेलसड़ निवासी सावित्री देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर महेश गिरी व अमित कुमार ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी और अपशब्द कहा। रुधौली थाना क्षेत्र के बौधरा निवासी जयप्रकाश मिश्र का आरोप है कि मेला देखकर घर जाते समय बौधरा के पास इसी थाने के मूड़ाडिहा निवासी शुभम, शिवम व आशाराम ने अपशब्द कहते हुए धमकाया। मना करने पर मारापीटा भी। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद