{"_id":"61f97e7e0428204af86d2ed3","slug":"case-registed-on-13-accused-basti-news-gkp425584087","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के अलग-अलग मामलों में 13 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 13 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 13 पर मुकदमा
छावनी, कलवारी, दुबौलिया, मुंडेरवा, लालगंज पुलिस ने दर्ज किए मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ये मुकदमे छावनी, कलवारी, दुबौलिया, मुंडेरवा, लालगंज थाने में दर्ज किए गए हैं।
छावनी थाने के कलानी कला निवासी विशाल का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव के मोती, रमई व लवकुश ने मारपीट कर धमकाया। कलवारी थाने के छरदही निवासी कपिलदेव का आरोप है कि इसी थाने के देवडाड़ निवासी जुगानी व राधेश्याम ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भीमलजोत मिश्र निवासी सरिता देवी का आरोप है कि इसी थाने के चुईलबाबू निवासी लाला व उमेश बिना किसी रंजिश के उनके भाई को अपशब्द कहते हुए मारपीट की। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मोहनाखोर निवासी रुखसाना खातून का आरोप है कि पानी गिराने से मना करने की बात के विवाद में गांव की उर्मिला व रीना शर्मा ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसी थाने के खजुही उर्फ बासगांव निवासी जिवलाल यादव का आरोप है कि शराब के नशे में गांव के शिवसरन ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। लालगंज थाने के लालगंज गांव निवासी रामप्रकाश का आरोप है कि उनके बेटे के दातुन करने व टहलने की बात को लेकर गांव के बाबूलाल, राजमती व सुरेश ने मारपीट कर धमकाया।