{"_id":"614dfe3d8ebc3efe2611d72d","slug":"case-on-people-of-20-in-attack-basti-news-gkp410457448","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व धमकाने में प्रधान समेत 20 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट व धमकाने में प्रधान समेत 20 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट व धमकाने में प्रधान समेत 20 पर केस
- लालगंज, मुंडेरवा व कप्तानगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज, मुंडेरवा व कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के पगार खास निवासी बाबूराम का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान दिव्या यादव, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार व वर्तमान प्रधान जानकी देवी ने जान से मारने की धमकी दी। कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वाल्टरगंज क्षेत्र के बब्बन यादव व रामसगुन यादव 19 सितंबर को पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस गए। उनकी एक बेटी को उठाकर पटक दिया और छोटी बेटी को उठा कर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर जानमाल की धमकी दी।
मुंडेरवा थाने के ससना खंता निवासी अरविंद कुमार तिवारी का आरोप है कि गांव के संजय तिवारी, सुमित, सौरभ व सचिन ने अपने खेत में अरवी का पेड़ लगाने की बात को लेकर उन्हें व उनकी मां को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। इसी थाने के ओड़वारा निवासी इबारत अली का आरोप है कि गांव के किस्मत अली, बरकत अली, चांद व साबीरा खातुन ने पुस्तैनी जमीन में हिस्सेदारी मांगने पर मारपीट की। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।