फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on neighbor youth in suicide attempt case

खुदकुशी के प्रयास के मामले में पड़ोसी युवक पर केस

Sat, 03 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case on neighbor youth in suicide attempt case
खुदकुशी के प्रयास मामले में पड़ोसी युवक पर केस
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में छेड़खानी से आहत युवती ने दो बार जान देने की कोशिश की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छेड़खानी से आहत होकर दो बार खुदकुशी की कोशिश करने के मामले में छावनी पुलिस ने पड़ोसी युवक पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है।
छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खेत गई थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर युवक भाग गया। घर आकर किशोरी ने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। परिवार वालों का आरोप है कि एक बार पहले भी युवक ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन

खेत में हुई घटना की गांव में चर्चा होने से किशोरी आहत है। वह बृहस्पतिवार को घर से भागकर जान देने के लिए सरयू नदी के किनारे पहुंच गई थी। हालांकि पीछा करते हुए परिवार के लोग पहुंच गए, जिससे वह बच गई। घर ले जाने के कुछ देर बाद फिर उसने अपने आपको कमरे में बंद कर कुंडे में दुपट्टा से फंदा लगाने का प्रयास किया, मगर उसकी बड़ी बहन ने जंगले के रास्ते देख लिया और शोर मचाकर परिवार वालों को बुला लिया। दरवाजा तोड़कर किशोरी को कमरे से बाहर निकाला गया। छावनी के थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed