फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on municipal clerk

पालिका के वरिष्ठ लिपिक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case on municipal clerk
नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक पर भ्रष्टाचार का केस
विज्ञापन

बस्ती। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार पांडेय के खिलाफ कोतवाली में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर के निरीक्षक जय विजय सिंह ने स्वास्थ्य लिपिक/पेशकार विनोद के विरुद्घ तहरीर दी। सीओ सिटी गिरीश सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।

इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन सोनकर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। जांच में वरिष्ठ लिपिक पर आय से अधिक परिसंपत्तियां पाई गईं। शासन की तरफ से अनुभाग सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने प्रमुख सचिव नगर विकास को इस संबंध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा। इधर लोकायुक्त स्तर से परिवाद दायर कर इसकी विवेचना सतर्कता अधिष्ठान को प्रेषित किया। बृहस्पतिवार को गोरखपुर सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed