फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case on 30 government workers in parali burning

पराली जलने पर 30 कर्मचारियों पर कार्रवाई

Mon, 16 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
case on 30 government workers  in parali burning
पराली जलने पर 30 कर्मचारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

बिना रीपर छह मशीनें जब्त, अब तक दर्ज किए गए 87 प्रकरण
- डीएम-एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान प्रस्तुत किया आंकड़ा
बस्ती। फसलों का अवशेष यानी पराली जलाने के संबंध में जिले के 87 किसानों पर प्रशासनिक एवं पुलिस की कार्रवाई की गई। चार अक्टूबर से चार नवंबर के बीच इसे लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। जिसमें बिना रीपर वाली छह कंबाइन मशीनें जब्त की गईं। 11 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराने के अलावा सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इनमें साढ़े 42 हजार रुपये तत्काल जमा भी कराए गए। दायित्व का ढंग से निर्वहन न करने पर 30 कार्मिकों पर भी कार्रवाई की गई।
डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी हेमराज मीणा ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यहां वायु प्रदूषण का स्तर वैसे तो काफी नीचे है, लेकिन शासन के निर्देश पर धान की पराली (पुआल) न जलाने को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। जिसका प्रतिफल रहा कि पिछले वर्ष पराली जलाने के चिह्नित किए गए चार सौ मामलों के सापेक्ष सिर्फ 87 प्रकरण ही सामने आए। डीएम ने बताया कि इस बार कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने इसरो से टाइअप करके सेटलाइट का चित्र तैयार कराया था। इसलिए इसमें किसी तरह की हीलाहवाली या लापरवाही छिप नहीं सकती। बताया कि 16 अक्टूबर को एडीएम की अध्यक्षता में एएसपी, डीआईओएस, जिला कृषि प्रसार अधिकारी, डीपीआरओ, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी की सदस्यता वाली समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मौजूद एडीएम रमेश चंद्र और उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मुद्दे को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए प्रत्येक गोष्ठियों-सभाओं में अपील करते रहते हैं कि पराली जलाना कितना नुकसानदेह है। पराली जलाने को लेकर प्रशासन ने तीस कार्मिकों (सरकारी कर्मियों) पर कार्रवाई की गई है। इनमें नौ राजस्व लेखपाल, 14 सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तीन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के अलावा चार अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed