{"_id":"5df7c63c8ebc3e87b2708da2","slug":"case-on-10-in-fraud-registry-basti-news-gkp3335401147","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बैनामा कराने वाले 10 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से बैनामा कराने वाले 10 पर मुकदमा
विज्ञापन
धोखे से बैनामा कराने वाले 10 पर मुकदमा
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में धोखे से जमीन बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस तरह के दो मामलों में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने के माझा निवासी चंद्रभूषण का आरोप है कि धोखे से, जालसाजी करके हिस्से से अधिक की जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। उक्त गांव की रेखा देवी, नगर थाने के मंझरिया निवासी लाली देवी, गुड्डू वर्मा, हर्रैया थाने के जुड़ईपुर निवासी रामजीत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई संजय कुमार यादव को सौंपी है।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में छावनी के मौजा पूरे निवासी रामनयन का आरोप है कि विपक्षियों ने जालसाजी करके फर्जी बैनामा करा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छावनी के मौजा पूरेसुखराम निवासी राकेश कुमार तिवारी, रीता देवी, महिमा, रवि शंकर व सौरी निवासी देव नरायन उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।