फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of death of inferior engineer reached Lucknow

लखनऊ पहुंचा अवर अभियंता की मौत का मामला

Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case of death of inferior engineer reached Lucknow
लखनऊ पहुंचा अवर अभियंता की मौत का मामला
विज्ञापन

बस्ती। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरीश वर्मा की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले की गूंज राजधानी लखनऊ में भी सुनाई दी। मुख्य अभियंता ने प्रमुख अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है, जबकि प्रांतीय संगठन ने लखनऊ में इस मामले को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए अधिकारियों का घेराव किया। इसके बाद संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांगकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग को जायजा ठहराते हुए राज्य कर्मचारी परिषद ने भी समर्थन दिया है।
16 दिसंबर को डिप्रेशन के शिकार पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता हरीश वर्मा इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उन्हेें दिल का दौरा पड़ा और लखनऊ में इलाज के दौरान 17 दिसंबर को मौत हो गई। यह खबर जिले में पहुंची तो डिप्लोमा इंजीनियर संघ पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं ने एक्सईएन एके गुप्ता का घेराव किया। कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने एक्सईएन पर मुकदमा दर्ज करने व निलंबन की मांग करते हुए मुख्य अभियंता को पत्र लिखा। मुख्य अभियंता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के पत्र का हवाला देते हुए प्रमुख सचिव व्यवस्थापन लखनऊ को निलंबन की संस्तुति दे दी। इधर आंदोलन के बीच प्रांतीय संगठन ने भी सहयोग देते हुए लखनऊ स्थित कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर अधिकारियों को घेर लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, धरना जारी
बस्ती। अवर अभियंता हरीश वर्मा की मौत के मामले में एक्सईएन पर मुकदमा दर्ज करने व निलंबन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लोनिवि प्रांतीय खंड एक्सईएन कार्यालय परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। परिषद ने भी जेई संगठन के सुर में सुर मिलाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा सचिव अभिषेक सिंह, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष वीपी सिंह, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, राजेश कुमार, आरपी यादव, एसके श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, नागेंद्र पासवान, प्रवेश सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, मनोज यादव, संतोष राव, प्रमोद शुक्ल, अखिलेश पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने एक्सईएन के खिलाफ दी तहरीर
बस्ती। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई हरीश वर्मा की मौत के 24 घंटे बाद उनकी पत्नी रीना वर्मा ने कोतवाली पुलिस को एक्सईएन अनिल कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में उन्होंने एक्सईएन पर पति के उत्पीड़न व परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed