फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of culpable homicide against the driver

वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against the driver
वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

सोनहा थाने के परसौनिया गांव के पास हुई थी घटना
सोनहा (बस्ती)। पिता-पुत्री को चपेट में लेने वाले कार चालक के विरुद्ध पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के परसौनिया गांव की फुलेशरा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर में आरोप लगाया कि चालक राजेश पटवा निवासी रुधौली बाजार लापरवाही व तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए परसौनिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे। उस समय सड़क के किनारे लगे नल पर पति हरेंद्र पांच वर्षीय बेटी शालू का होली में लगा रंग धुलवा रहे थे। उसी समय कार अनियंत्रित होकर पति व पुत्री को चपेट में लेते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों को सीएचसी भानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पति हरेंद्र की मौत हो गई। बेटी शालू की हालत नाजुक देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मृतक हरेंद्र की पत्नी फुलेशरा की तहरीर के आधार पर वाहन चालक राजेश पटवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed