{"_id":"636fe003b696cf3c136c195a","slug":"case-filed-in-two-cases-of-dowry-harassment-basti-news-gkp457170224","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में मुकदमा
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के आरोप में मुंडेरवा व वाल्टरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर महिला ने बताया है कि उनकी शादी इसी थाने के बेहिल निवासी अब्दुल हकीम के साथ हुई है। शादी में दहेज के नाम पर चार पहिया गाड़ी की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर बहू को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीटा गया और जानमाल की धमकी दी गई।
पुलिस ने पति के अलावा ससुर, सास हाजरा खातून, ननद अजमेरुन निशा समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल में शादी के दिन से ही दहेज के लिए पति व ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे।
दहेज की मांग पर प्रताड़ित कर पीटा गया। मायके का सामान तोड़कर नुकसान पहुंचाया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने राजेश कुमार निवासी छताई थाना खजनी जिला गोरखपुर हालमुकाम शहीद सुखदेव नगर, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अशोक बिहार उत्तर पश्चिमी दिल्ली व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।