फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed for raping teenager by threatening to make photo viral

फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed for raping teenager by threatening to make photo viral
फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। एसपी के आदेश पर कलवारी पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
आरोप है कि आरोपित ने तीन साल पहले घर में घुस कर दुष्कर्म किया। उस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीर क्लिक कर ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार दुष्कर्म किया। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं तक पढ़ी है। तीन फरवरी 2018 को गांव का ही विपिन मोबाइल फोन का चार्जर मांगने उसके घर आया। उस समय वह अकेली थी। आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। इसका उलाहना देने वह उसके घर गई तो आरोपित के पिता, उसकी माता, उसके चचेरे भाई तथा चाचा ने कहा कि पुलिस के पास मत जाओ, तुम्हारी शादी करा देंगे।
विज्ञापन

उसके बाद से विपिन अपने घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहता था। जब वह मना करती तो कहता था कि उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। बार-बार दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई। आरोपित पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। उसके उत्पीड़न से तंग आकर वह 19 जून कलवारी थाने पर तहरीर देने के लिए जा रही थी, तब विपिन और उसके परिवार वालों ने उससे जबरदस्ती सुलह करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश और तहरीर के आधार पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed