{"_id":"60217fba8ebc3e4c83703a2f","slug":"case-filed-for-possessing-illegal-cylinder-basti-news-gkp3839896159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सिलिंडर रखने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सिलिंडर रखने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में स्थित विशुनपुर बाजार में एक गोदाम में मिले 37 रसोई गैैस सिलिंडर के मामले में सोमवार को रुधौली थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आपूर्ति विभाग की टीम ने पांच फरवरी को औचक निरीक्षण में सिलिंडर बरामद किए थे।
एक शिकायत में कहा गया था कि बाजार में बाबूराम के मकान में स्थित गोदाम में अशोक कुमार निवासी नेवादा थाना रुधौली गैस गोदाम संचालित करते हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक रमेश वर्मा की टीम को मौके पर भेजा।
वहां विभिन्न कंपनी के 12 भरे और 25 खाली सिलिंडर टीम ने बरामद किए। मौके पर संचालक अशोक कुमार इन सिलिंडरों के कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। गोदाम पर मौजूद ग्राम इमिलिया थाना रुधौली निवासी रविंद्र कुमार को भी टीम ने दबोचा। टीम के अनुसार इन दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि वे गैस बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
डीएसओ रमन मिश्र ने बताया कि औचक निरीक्षण में सिलिंडर बरामदगी के बाद डीएम को कार्रवाई के अनुमोदन के लिए रिपोर्ट भेजा गया था। डीएम के अनुुमोदन के बाद मंगलवार को रविंद्र कुमार और अशोक पर रुधौली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।