फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against unknown person for looting the watchman's wife after taking her hostage

Basti News: चौकीदार की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट में अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 16 Sep 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown person for looting the watchman's wife after taking her hostage
गौर। सरदहा शुक्ल गांव में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे चौकीदार के घर में उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चौकीदार मुस्तफा की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मुस्तफा ने बताया कि वह गौर थाने का चौकीदार है, और रात में ड्यूटी करके घर आया और दूसरी मंजिल पर सो गया। बच्चे स्कूल गए थे। घर में मेरी पत्नी रेहान ऊपर कमरे में साफ-सफाई कर जैसे नीचे आई तो दो नकाबपोश बदमाश घर में बाॅक्स तोड़कर चोरी कर रहे थे। तभी एक बदमाश ने पत्नी को पीछे से पकड़ कर दुपट्टे से हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बाॅक्स में रखे 20 हजार रुपये और कीमती सामान लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूटपाट की वारदात से गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप है। इसकी सूचना मिलते ही गौर पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम व सीओ हर्रैया संजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सभी जानकारी लेने के बाद साक्ष्य एकत्र कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed