फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against teacher with fake degree

फर्जी डिग्री वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher with fake degree
फर्जी डिग्री वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षक बृजराज के खिलाफ रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसआईटी की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ने जाने के बाद रुधौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत ब्रजराज सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था।

खंड शिक्षा अधिकारी रुधौली रामकुमार सिंह की तहरीर पर ब्रजराज सिंह निवासी मोहल्ला गढ़ा पचौरी बाह जनपद आगरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-05 में बीएड करने वालों की जांच एसआईटी स्तर से कराई गई है। बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले में फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर वह वर्ष 2015 से कार्यरत रहा। एसआईटी स्तर से जांच में ब्रजराज की बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद रिपोर्ट बस्ती जिले को भेजी गई थी। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि बीएड की मार्कशीट फर्जी निकलने के बाद हाईकोर्ट व सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के आदेश पर फर्जी तरीके से शिक्षक बने ब्रजराज सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई थी। मुकदमा दर्ज कराकर वेतन रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed