फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against four people for fighting in Rajauli village

Basti News: रजौली गांव में हुई मारपीट में चार पर केस

Fri, 16 May 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for fighting in Rajauli village
हर्रैया। रजौली गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव की सुजाता ने तहरीर दी है कि गांव के राम भवन, राम भेज, बाबूलाल, सुधीर व सोनू उसकी जमीन पर निर्माण करने लगे। विरोध करने पर गोलबंद होकर बदसलूकी करते हुए मारने-पीटने लगे। आरोपियों ने महिला का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। आरोपियों में एक थाने का चौकीदार भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर माल समेत हड़प लिया ट्रक

बस्ती। रुधौली पुलिस ने धोखाधड़ी कर माल हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया चौराहा निवासी कृष्ण गोपाल ने तहरीर दी कि केशवापुर में विपक्षियों ने 28 सितंबर 2025 को साजिश व धोखाधड़ी करके माल समेत उनका डीसीएम वाहन हड़प लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रोहित सैनी निवासी रघुनाथपुर जिला गुरुदासपुर, प्रताप सिंह निवासी संतनगर रेलवे स्टेशन नामा पटियाला पंजाब, संतोष शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा निवासी सहजनवां गोरखपुर, दिनेश कुमार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह से बाइक चोरी
छावनी। छावनी थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। घटना रेडवल गांव की है। पीड़ित महेश प्रसाद पुत्र दयाराम चौधरी निवासी ग्राम बरहुचा पोस्ट मंझरिया विक्रम जिला बस्ती ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेडवल गांव निवासी राजेंद्र वर्मा के घर शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम खत्म होने पर देखा तो बाइक गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed