फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against 15 in five cases of assault

मारपीट के पांच मामलों में 15 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 in five cases of assault
मारपीट के पांच मामलों में 15 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट के छह मामलों में पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को पिपरा गौतम पड़ाव के पास मारपीट के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहां के ईश्वरचंद ने तहरीर में आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश में उसे, पत्नी, बेटे व भतीजों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा और हॉकी से मारापीटा। पुलिस ने पिपरा खास के राम सुंदर सिंह, श्याम सुंदर सिंह व हरि सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सोनूपार चौराहे पर नशे में राधे सोनकर से घर चलने के लिए कहा। उसके साथ जाने से मना करने पर महसों निवासी रवि सोनकर ने अपशब्द कहते हुए हॉकी से मारापीटा। घर जाकर उसकी पत्नी को भी मारा पीटा। पुलिस ने लालगंज थानाक्षेत्र के पूरब टोली निवासी रवि सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग में बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट व एलसीडी, फ्रिज आदि तोड़ देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। नकटीदेई बुजुर्ग निवासी शालिया पत्नी मोहम्मद इस्लाम ने तहरीर में समीर व पत्नी समाबानो को आरोपी बनाया है। कलवारी थाने के गोविंदापुर में गुलर के पेड़ को काटने के विवाद में टांगा के बेंट से मारने व जानमाल की धमकी देने के आरोप में कुतुब आलम की तहरीर पर पुलिस ने आफताब आलम, आजाद, मुजाहीद व साकिब निवासी गोविंदापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली पुलिस ने कस्बे में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट करने के आरोप में सुमित्रा देवी पत्नी धर्मराज निवासी सुरवार कला की तहरीर पर रामचरन, आरती पत्नी रमई के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष की आरती पत्नी रमई की तहरीर पर गांव की ही सुमित्रा पत्नी धर्मराज के विरुद्ध भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed