{"_id":"63a5f34ef8af2863ab29eb0b","slug":"case-file-against-two-suspended-teacher-basti-news-gkp4619397149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बर्खास्त शिक्षकों पर मुंडेरवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बर्खास्त शिक्षकों पर मुंडेरवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बर्खास्त शिक्षकों पर मुंडेरवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
- बनकटी ब्लॉक के जगुई और बढ़या विद्यालय में कर रहे थे नौकरी
- खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले दो सहायक अध्यापकों पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को पहले ही बीएसए ने बर्खास्त कर उनसे वेतन रिकवरी का आदेश दे दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरूण कुमार यादव ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय जगुई में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने के मामले में स्नेहलता सिंह सहायक अध्यापक मूल पता मुखलिसपुर रोड कैलाशनगर (एग्रो) थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी है।
इसी तरह के एक अन्य मामले में भी खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी करने वाले हेमंत कुमार मूल पता मुखलिसपुर रोड औद्योगिक नगर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।