{"_id":"63a5f34d8254ae25f8229705","slug":"case-file-against-three-people-basti-news-gkp4619396196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंककर्मी से छिनैती के प्रयास में तीन अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंककर्मी से छिनैती के प्रयास में तीन अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मी से छिनैती के प्रयास में तीन अज्ञात पर मुकदमा
- बृहस्पतिवार को नगर थानाक्षेत्र के हथिया भोयर गांव के पास हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के हथिया भोयर गांव के पास बैंककर्मी की आंख में मिर्च झोंककर रुपयों से भरा बैग छीनने के प्रयास की घटना में तीन अज्ञात बदमाशों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बंधन बैंक के फील्ड ऑफिसर राहुल कुमार निवासी सहजनवां गोरखपुर ने तहरीर दिया कि बृहस्पतिवार को नगर थानाक्षेत्र के हथिया उपाध्याय गांव में बैंक की तरफ से संचालित समूह की बैठक कर रुपये का कलेक्शन करके वापस लौट रहे थे।
गांव से कुछ दूर आगे बढ़ने पर एक दूसरी बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने उन्हें रोका। आंख में मिर्च डालकर उनके पास मौजूद बैग छीनने का प्रयास किया। यह देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए और पिटता देखकर पूछताछ करने लगे। लोगों के बीच में आ जाने से तीनों युवक सकपका गए। पीड़ित जब तक कुछ बताता तब तक तीनों अपनी बाइक से कैथवलिया मार्ग की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी तो आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।