{"_id":"633c77a533be2b31526bd971","slug":"case-file-against-three-people-basti-news-gkp452899010","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 05 Oct 2022 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले ताज मोहम्मद के घर 15 मई 2022 को गई थी। घर पर ताज मोहम्मद और मोहसिन रजा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। बेसुध होने के बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विस्तार
कोर्ट के आदेश पर परशुरामपुर पुलिस ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के गांव के ही रहने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच थाने के अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले ताज मोहम्मद के घर 15 मई 2022 को गई थी। घर पर ताज मोहम्मद और मोहसिन रजा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। बेसुध होने के बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान मोहसिन रजा ने अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। इनके साथ गांव के एक अन्य शख्स ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर ताज मोहम्मद, मोहसिन रजा और केशवराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन