फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case file against 23 people

मारपीट के आठ मामलों में 23 के खिलाफ मुकदमा

Tue, 14 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
case file against 23 people
मारपीट के आठ मामलों में 23 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

- कोतवाली, हर्रैया, रुधौली, लालगंज व मुंडेरवा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र में विभिन्न कारणों से हुई मारपीट, अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 23 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने साइकिल में टक्कर होने के विवाद में मारने-पीटने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मकसूद आलम निवासी डारीडीहा का आरोप है कि संजय कुमार चौधरी उर्फ लाला, अरविंद कुमार चौधरी उर्फ गुल्लू व राम सुरेश चौधरी निवासी डारीडीहा ने साइकिल में ठोकर लग जाने के विवाद को लेकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हर्रैया पुलिस ने लेनदेन के विवाद में सुबेदार निवासी ग्राम मुइली थाना हर्रैया की तहरीर पर राजेश, विद्या पत्नी विश्वनाथ व निशा पुत्री विश्वनाथ के विरुद्घ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षी गण ने पैसे के लेनदेन को लेकर उसके लड़के व पत्नी को लाठी डंडे से मारापीटा। इस मामले में दूसरे पक्ष के विश्वनाथ की तहरीर पर श्याम सुंदर, सुबेदार व मालती पत्नी सुबेदार निवासी जगदीशपुर मुईलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाने के पनेराभारी गांव में अनिल कुमार का छप्पर गिरा देने के मामले में गांव के ही प्रधान कप्तान तिवारी, नन्दन तिवारी, वेदप्रकाश तिवारी व रिषभ तिवारी पर एससीएसटी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, रुधौली पुलिस ने पटहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, अपशब्द कहने व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें नजीहुद्दीन निवासी पटहरी थाना रुधौली ने तहरीर दी। जिसके आधार पर अफसाना खातुन, सबाना खातून, मुस्कान, अकबाल हुसैन की औरत को नामजद किया गया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के अकबाल हुसैन ने तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रज्जी पुत्री कलामुद्दीन, कलामुद्दीन की औरत व जमीला खातुन के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, मुंडेरवा पुलिस ने अहरौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के मामले में सुनीता पत्नी राम असन की तहरीर पर राम तिलक व संजय निवासी अहिरौली पर मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के बनकटा में राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार, राम चंदर व प्रदीप कुमार के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed