{"_id":"61f0351a2951fd208546eec8","slug":"case-file-against-10-people-basti-news-gkp424911076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दस लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दस लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में दस लोगों पर केस दर्ज
- तीन थानों की पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के तीन थानों की पुलिस ने मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में
दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कप्तानगंज थाने के टिकरिया निवासी अजय कुमार का आरोप है कि गांव के संजय चौधरी व दीपू चौधरी ने पुरानी रंजिश में मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। इसी प्रकार रुधौली थाने के ठोठिया खुर्द निवासी अजीज खान का आरोप है कि पैडा टोला राघवजोत निवासी रामसागर ने पुरानी रंजिश में मारपीट की और धमकी भी दिया है। लालगंज थाने के मथौली निवासी भोला का आरोप है कि जानवर न बांधने की बात को लेकर गांव के मटेलू, बलिंदर, सत्यप्रकाश ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं गांव की निर्मला का आरोप है कि गांव निवासी भोला, संतोष, माला व राममनोरथ ने मारपीट की और धमकी भी दी। पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।