फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against two in case of death in accident

Basti News: सड़क हादसे में मौत के मामले में दो पर केस

Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case against two in case of death in accident
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में हुई मौत के मामले में वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी अवधेश कुमार चौधरी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 नवंबर को वह मामा रामदवन चौधरी निवासी मलिकपुरवा थाना पुरानी बस्ती के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोईलपुरा (छपिया) में शादी देखने जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल में ठोकर दी। मामा रामदवन चौधरी गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार निवासी मंसूरपुरा थाना कोलारी जनपद धौलपुर राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निषाद निवासी रविता पत्नी राम औतार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 अक्टूबर को बेटा राज मोहन साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मेला देखने बस्ती जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल मेंं डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed