{"_id":"66d6399fd64545d54d0391d4","slug":"case-against-the-person-who-punched-a-woman-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123105-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला को मुक्का मारने वाले पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला को मुक्का मारने वाले पर केस
Tue, 03 Sep 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सुबह ठहलने निकली महिला की पीठ पर मुक्का मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की बाइक पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। उसकी तलाश में टीम जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि वह 30 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे कम्पनी बाग चौराहे से हनुमान मंदिर गांधीनगर की तरफ मार्निंग वॉक करने जा रही थीं। कम्पनी बाग चौराहे के पास एक बाइक चालक आया और उसने पीठ पर मुक्का मारते हुए अभद्र टिप्पणी करके भागने लगा। उसने पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर युवक की बाइक बंद हो गई। पहुंचकर जैसे ही युवक का कॉलर पकड़ा तो उसने पलटकर थप्पड़ मारते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।