फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against Pradhan's husband and accountant on charges of illegal mining

Basti News: अवैध खनन के आरोप में प्रधान के पति और लेखपाल पर केस

Thu, 24 Oct 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case against Pradhan's husband and accountant on charges of illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति व लेखपाल समेत तीन लोगों पर अवैध खनन के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि बिना खनन विभाग की अनुमति व रायल्टी जमा किए मिट्टी खनन किया गया।
हथिरजा निवासी नवीउल्लाह खान ने तहरीर देकर बताया कि उनके एक अराजी नंबर में कई लोगों का हिस्सा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान सलमा खातून के रिश्तेदार क्षेत्रीय लेखपाल सना अली की मिलीभगत से ग्राम प्रधान के पति अब्दुल समद व उनके भाई ने चोरी से अपनी जेसीबी से करीब 0.140 एयर जमीन में लगभग आठ से नौ फीट गहरा खोदाई की। मिट्टी निकाल कर बिना खनन विभाग की अनुमति लिए सात से आठ सौ रुपये प्रति ट्राॅली मिट्टी को बेच दी।
विज्ञापन

इसकी रायल्टी भी जमा नहीं की गई। आरोप है कि राजस्व की चोरी प्रधान के पति ने लेखपाल सना अली के कहने पर की। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई और पूछा तो अपशब्द कहते हुए जान से मरवाने की धमकी दी। मुंडेरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल सना अली, प्रधान के पति अब्दुल समद और उनके भाई पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed