{"_id":"622b93b007f4212839625a6e","slug":"case-against-14-basti-news-gkp4296575149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के चार मामलों में 14 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के चार मामलों में 14 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के चार मामलों में 14 के खिलाफ मुकदमा
बस्ती। हर्रैया थाने के संसारीपुर रानी गांव में 20 पेड़ सागौन व कटहल का पेड़ काटकर लकड़ी अपने सहन में रख लेने, पुराने खपरैल के मकान की ईंट को बेच देने और उसका उपयोग करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें सुरेंद्र नाथ का आरोप है कि मना करने पर विपक्षी अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरविन्द नाथ, आलोक, अलका व उमादेवी निवासी रानीगांव पर मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे को ईंट-पत्थर से मारापीटा। पुलिस ने दीपांकर सिंह की तहरीर पर सभाजीत यादव, अभिषेक यादव, धनंजय यादव और मनदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने के सेंठा में पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने व अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रवीण कुमार उपाध्याय की तहरीर पर कमलेश कुमार, विमल कुमार, राजेश उर्फ राजन, बलवीर उर्फ मुन्नर और कौशल चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के रौतापार में विपक्षी के खेत में बकरी चली जाने के कारण मारपीट के मामले में नजराना खातून पुत्री लालजी उर्फ अहमद की तहरीर पर सुजीत चौधरी निवासी रौतापार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।