{"_id":"68ab6b3886aa1b5a8b080fee","slug":"car-turns-into-a-ball-of-fire-on-the-highway-passengers-survive-basti-news-c-207-1-bst1004-142538-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बचे सवार
Mon, 25 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर फूलडीह गांव के पास पराग रेस्टोरेंट के सामने चलती कार में आग लग गई। धू धू कर जलती कार से सवारों ने कूद कर जान बचाई। घटना रविवार की भोर में 3:30 बजे की है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा गांव के अमजद पुत्र मोहम्मद मुख्तार अपने सगे भाई मोहम्मद इलबान के साथ बहन को सांप काटने की सूचना पर हर्रैया उसके घर जा रहे थे। कार सवार दोनों भाई फूलडीह पराग रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे ही थे कि कार से धुआं निकलने लगा। जब तक कार रोककर उतरते, इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। कार से आग की लपटें उठती देख अन्य वाहनों के चालक उतर कर आग बुझाने में मदद करने लगे।
सूचना पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशिशेखर सिंह फायर सर्विस को सूचित कर बीच बचाव में जुट गए। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जल गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार मामूली रूप से झुलसे थे। संवाद