फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car riding miscreants beat up two people and snatched Rs 39 thousand

Basti News: कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर दो लोगों से छीने 39 हजार

Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car riding miscreants beat up two people and snatched Rs 39 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे से शंकरपुर नहर मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे विक्रमजोत से घर जा रहे ट्रैक्टर सवार दो लोगों से कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर 39 हजार रुपये छीन लिए। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के धिरौली पांडेय निवासी रामसूरत अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली से विक्रमजोत क्रय केंद्र पर गन्ना उतार कर घर जा रहे थे। शंकरपुर नहर मार्ग पर अपने गांव के श्रीप्रकाश सिंह को पैदल जाते देख उन्हें भी ट्रैक्टर पर बैठा लिया। दोनों लोग नेतवरपट्टी के पुरवा के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सामने से आए कार सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर कार सवार बदमाशों ने रामसूरत और श्रीप्रकाश सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया और रुपये छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद धिरौली पांडेय निवासी राम सूरत यादव ने थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर बताया कि श्रीप्रकाश सिंह विक्रमजोत के बड़ौदा यूपी बैंक से 28 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने श्रीप्रकाश सिंह की जेब में रखे 28 हजार और उनकी जैकेट में रखे 11 हजार रुपये छीन कर सरयू नदी के बीडी तटबंध की तरफ भाग निकले।

मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों घायलों से बातचीत के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने नामजद तहरीर दी है। मामले की छानबीन कि जा रही है। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed