{"_id":"64765673eb822980d302eeb1","slug":"car-overturned-in-pit-while-overtaking-tractor-trolley-two-injured-basti-news-c-7-1-187535-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते समय गड्ढे में पलटी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते समय गड्ढे में पलटी कार, दो घायल
Wed, 31 May 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के भानपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय गिधार के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार करवाया।
मंगलवार को बरात से सामान लेकर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली भानपुर की तरफ जा रही थी। रुधौली थाना क्षेत्र के गिधार प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली को एक कार ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बगल के गड्ढे में पलट गई। कार में सवार रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला निवासी महेंद्र (42), वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के राजया के उमाशंकर चौधरी (40) फंस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी लोगों ने रुधौली पुलिस को दी।