फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car overturned after colliding with a tree on the highway, five injured

Basti News: हाईवे पर पेड़ से टकराकर पलटी कार, पांच घायल

Sun, 11 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after colliding with a tree on the highway, five injured
बस्ती। लखीमपुर खीरी से संतकबीरनगर जा रही कार हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र तिलकपुर के पास शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के चौलिया थानांतर्गत मोहनपुर निवासी वासुदेव पुत्र सर्वजीत शनिवार की सुबह परिवार के साथ संतकबीरनगर (खलीलाबाद) जा रहे थे। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर कप्तानंज थानांतर्गत तिलकपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार सुन आसपास लोग मदद को दौड़े। कार में फंसे मासूम को बाहर निकलवा कर सीएचसी कप्तानगंज भेजा। हादसे में वासुदेव के अलावा जतिन (28), मीरा (27) पत्नी जतिन और जतिन की तीन साल की बेटी अरूही व पांच माह की बेटी घायल हो गए। मीरा व उनकी एक बेटी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed