{"_id":"61eef0ecbaf8a11a253590b1","slug":"car-interd-in-sugarcane-loded-trolly-basti-news-gkp4248175139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी ट्रॉली में घुसी कार, एक की मौत
बभनान /बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बभनान -वाल्टरगंज मार्ग पर पंडित महादेव डिग्री कॉलेज गौर के सामने गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायलों को सीएचसी गौर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक गंभीर रूप से घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सोमवार रात करीब आठ बजे गौर डिग्री कॉलेज के सामने गन्ना लदी ट्रॉली खड़ी थी। इसी बीच गौर से बभनान की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रॉली से टकरा गई। कार में सवार गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव निवासी मोहन यादव (18) की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार सनी (12), यान (14) ,अमित कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अमरजीत चौरसिया ने बताया कि घायल में से एक मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी हालत गंभीर है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।