फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car hit by truck on highway, father and son injured

हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, पिता-पुत्र घायल

Sun, 27 Jun 2021 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Car hit by truck on highway, father and son injured
हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमहट पुल के पास रविवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में कार आ गई। हादसे में कार दूसरी लेन में चली गई। कार सवार पिता-पुत्र को चोटें आई हैं। फुटहिया चौकी पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा करवाया और घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
फुटहिया चौकी प्रभारी रामदेव ने बताया कि कार चालक चंद्रशेखर निवासी जौनपुर अपने बेटे को साथ लेकर ससुराल बांसी गए। वहां से वापस आते समय वह नगर थाना क्षेत्र के अमहट पुल के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

कार डिवाईटर पर चढ़कर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। घायल चालक चंद्रशेखर और उनके बेटे सौरभ वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोपहर बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed