फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Canteen was allotted in the name of private female teacher... contract canceled

Basti News: प्राइवेट महिला शिक्षक के नाम आवंटित हो गई थी कैंटीन... अनुबंध निरस्त

Fri, 19 Jul 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Canteen was allotted in the name of private female teacher... contract canceled
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में संचालित कैंटीन का आवंटन छह महीने से विवादों के घेरे में हैं। अस्पताल परिसर में दो कैंटीन संचालित की जा रही है। इनके आवंटन में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता मिलती है। मगर, एक कैंटीन का आवंटन जिस महिला स्वयं सहायता समूह के नाम हुआ उसकी संचालिका निजी क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक पाई गईं। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद एडीएम ने अनुबंध निरस्त कर दिया। बावजूद इसके कैंटीन खाली नहीं की गई।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की कैंटीन गायत्री शक्ति स्वयं सहायता समूह और उजराना शक्ति स्वयं सहायता समूह के नाम आवंटित हुई थी। इसी के बाद से आवंटन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। शिकायत हुई एक कैंटीन का आवंटन एक मिशनरी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षक के नाम हो गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी जांच कराई गई। पता चला कि गायत्री शक्ति स्वयं सहायता समूह के नाम से आवंटित कैंटीन की संचालिका संबंधित विद्यालय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

उनकी कैंटीन किराये पर संचालित होने की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट के बाद एडीएम स्तर से संबंधित समूह के नाम आवंटित कैंटीन का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। बावजूद इसके महीने भर से यह कैंटीन खाली नहीं की जा रही है। अस्पताल प्रशासन भी कैंटीन खाली कराने में लाचार दिख रहा है। वहीं गलत आवंटन होने से समूह का हक भी मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टिन शेड की बनाई गई है कैंटीन
अस्पताल परिसर में दो कैंटीन बनाई गई है। यह दोनों टिन शेड की है। एक कैंटीन उजराना महिला समूह की ओर से संचालित किया जा रहा है। खबर है इसी कैंटीन की संचालिका ने दूसरे कैंटीन के किराये पर संचालित होने की शिकायत की थी। इसी के बाद से मामला तूल पकड़ा। मगर, कार्रवाई होते-होते देर हो गई। अभी कैंटीन अस्पताल प्रशासन के हाथ में नहीं आ सकी है।
...
तीन महीने पहले खुल गई थी बीयर की दुकान
तीन महीने पहले महिला अस्पताल के बाहर चहारदीवारी तोड़कर अस्थायी टंकी रख दी गई थी। यहां बीयर की दुकान संचालित होने लगी। इसका विरोध होने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से डीएम, एसपी को पत्र लिखा गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। तब जाकर बीयर की दुकान बंद हो पाई।

..
कोट
जांच में महिला समूह के संचालिका की प्राइवेट शिक्षक होने की पुष्टि हुई है। कैंटीन का अनुबंध निरस्त हो गया है। संबंधित संचालिका को कैंटीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. एके वर्मा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
...
अनुबंध निरस्त हो गया है तो कैंटीन खाली करनी पड़ेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। नए सिरे से मानक के अनुसार कैंटीन का आवंटन होगा।
-प्रीति पाल सिंह चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed