फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Can't seem to accept or reject an innocent child

Basti News: मासूम को न अपनाते बन रहा न ठुकराते

Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Can't seem to accept or reject an innocent child
नाबालिग मां के घरवालों की पीड़ा
विज्ञापन

नाबालिग बेटी के मां बनने पर माता-पिता के सामने खड़ा हुआ चुनौतियों का पहाड़
- मां बनी दरिंदगी की शिकार किशोरी का हुआ मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दरिंदगी की शिकार नाबालिग बेटी के मां बनने के बाद उसके माता-पिता के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है। नवजात को पालने, बेटी को इंसाफ दिलाने, कानूनी दांवपेच का सामना करना आसान नहीं होगा। आरोपी तो जेल भेज दिए गए, लेकिन उनके मुकरने की स्थिति में क्या होगा, इन सबके अलावा 14 साल की उम्र में मां बनी लड़की का भविष्य क्या होगा यह बड़ा सवाल है। पीड़िता की मां कहती हैं कि इस मासूम को उससे न अपनाते बन रहा है और न ठुकराते बन रहा है।
13 साल की उम्र में मां बनी दरिंदगी की शिकार किशोरी का बुधवार को मेडिकल कराया गया। न्यायालय में उसका कलमबंद बयान भी हुआ। उसने करीब साढ़े नौ महीने की आपबीती बयां की। साथ में 11 दिन के नवजात को गोद में लिए पीड़िता की मां, उसके पिता और भाई मौजूद रहे। उन लोगों ने काफी कुरेदने पर बताया कि इस बच्चे को वह लोग पाल-पोस कर बड़ा करेंगे। हालांकि बेटी के भविष्य को लेकर उन लोगों के मन में तमाम आशंका है। अभी उसके बालिग होने में चार साल का समय बाकी है। मां कहती है कि वह उसके बालिग होने पर कहीं शादी करने का प्रयास करेगी। अभी वह केस में उलझी है, इसलिए ज्यादा सोच भी नहीं पा रही है।
विज्ञापन

सनद रहे, दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी दो युवकों की दरिंदगी का शिकार हो गई। किशोरी के गर्भ ठहर जाने के कई महीने बाद परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई। 11 दिन पहले किशोरी ने घर पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने चुप्पी तोड़ी और बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने उसी के आरोपी दुर्गेश निषाद व शिव कुमार निषाद को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बच्चे को खरीदने पहुंच गई थी एक महिला
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह मेडिकल करा रही थी तो अस्पताल में एक सांवले रंग की मोटी महिला उसके पास आई। वह बोली कि पचास हजार रुपये ले लो और बच्चे को उसे दे दो। उसकी बात सुनकर पीड़िता की मां सकपका गई। साथ में मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उसे डांटकर भगाया। वह महिला कौन थी, इसके बारे में काफी जानकारी करने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed