{"_id":"6809444fea857c85690af3c8","slug":"candle-march-taken-out-in-babhanan-against-terrorism-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135453-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आतंकवाद के विरोध में बभनान में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आतंकवाद के विरोध में बभनान में निकाला कैंडल मार्च
Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बभनान। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त बभनान बाजार के गांधी आश्रम से विजय नगर तिराहा, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान होते हुए महागौरी सिद्धपीठ काली मन्दिर पर शोक संवेदना व्यक्त किया। भाजपा नेता व व्यापारी राधेश्याम कमलापुरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान प्रबल मालानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी ने कहा कि देशवासियों में गुस्सा है और लोग आवाज में बदले की कार्यवाही किये जाने की मांग कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में छुट्टियां मनाने गये पर्यटकों पर हमला निहायत कायरतापूर्ण है, भारत इस हमले का जवाब देने में सक्षम है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापारी रविन्द्र कसौधन, रामकुमार अग्रहरि, सभासद स्कंद शुक्ला, मंशाराम, शंकर मोदनवाल, अनिल सोनी, पवन गुप्ता, दीपक जायसवाल, शुभम कसौधन, जेपी गुप्ता, जीतू पटवा, विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापारी रविन्द्र कसौधन, रामकुमार अग्रहरि, सभासद स्कंद शुक्ला, मंशाराम, शंकर मोदनवाल, अनिल सोनी, पवन गुप्ता, दीपक जायसवाल, शुभम कसौधन, जेपी गुप्ता, जीतू पटवा, विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन