{"_id":"65d65508f8a60393480af3c6","slug":"candidates-will-take-exam-today-at-122-centers-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111776-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 122 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 122 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे अभ्यर्थी
Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 42166 और इंटरमीडिएट में 36711 विद्यार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए करीब 78 हजार छात्र-छात्रएं पंजीकृत हैं। इसके लिए 122 केंद्र बनाए गए है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा के लिए निर्धारित समय में बदलाव किया है। सुबह आठ बजे से होने वाली प्रथम पाॅली की परीक्षा इस बार 8:30 बजे से शुरू होगी। दूसरी पाॅली की परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जिले में 401 विद्यालय यूपी बोर्ड से संचालित हैं। वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 42166 और इंटरमीडिएट में 36711 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि सिर्फ प्रथम पाॅली की परीक्षा में 30 मिनट का बदलाव किया गया है। दूसरी पाॅली की परीक्षा निर्धारित समय दो से 5:15 बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं अपने केंद्रों पर समय से पहुंचे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। इससे प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी निगरानी होगी। साथ ही, परीक्षा केंद्रों में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। कंट्रोल रूम प्रभारी संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम से केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।