फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Campaigning will end at 6 pm today

Basti News: आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Tue, 09 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Campaigning will end at 6 pm today
बस्ती। नगर निकाय चुनाव द्वितीय चरण का प्रचार 9 मई की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। प्रचार वाहनों के पहिए थम जाएंगे। प्रचार वाहनों का शोर-शराबा भी बंद हो जाएगा। आखिरी समय में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

सभी दस नगर निकायों में चुनावी हलचल परवान चढ़ी है। चुनाव आयोग ने 11 मई को होने वाले मतदान से दो दिन पूर्व ही प्रचार पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 9 मई शाम छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस, रैली एवं हुजूम के साथ जनसंपर्क नहीं कर सकता है। उनके प्रचार वाहन भी नहीं चलाए जाएंगे। ऐसे में मंगलवार ही प्रचार का आखिरी दिन होगा। इसके मद्देनजर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं के मनुहार में जी-जान से जुटे हैं। मजे की बात यह कि अंतिम दौर में भी मतदाताओं की चुप्पी नहीं टूट रही है। जिससे जीत हार का कयास लगाना इस बार चुनावी गणितज्ञों के लिए कठिन हो गया है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना कठिन है। इसलिए प्रत्याशियों ने अब हर हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी चहलकदमी तेज रही। देर शाम विभिन्न चौराहों पर दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। वहीं पूरे दिन सघन जनसंपर्क में हर कोई व्यस्त रहा। कहां समीकरण पक्ष में, कहां बिगड़ा हुआ है इसकी सुरागरसी करते हुए हर प्रत्याशी दिखे। अमुक मोहल्ले में स्थिति कमजोर होने की सूचना पर प्रत्याशी और उनके समर्थक तत्काल पहुंच रहे हैं। वहां नागरिकों से मिलकर उन्हें मनाया जा रहा है। अंतिम दौर में अब हर दांव चला जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर कुछ मतदाताओं की भी बल्ले-बल्ले है। तमाम मतदाता हर प्रत्याशी के खेमे में नजर आ रहे हैं। प्रचार के दौरान वे प्रत्याशियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। करीबी होने का दिखावा भी कर रहे हैं। लेकिन यह सब कुछ ही देर तक है। जैसे ही एक प्रत्याशी उनके बीच से दूर हो रहा है दूसरे का साथ पकड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

----
अंतिम दो रात खूब होगी दौड़-भाग
9 एवं 10 मई की अंतिम दो रात प्रत्याशियों की दौड़-भाग तेज हो जाएगी। मोहल्लेवार मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाएंगे। वोट के लिए आपित्तजनक प्रयोग पर रोकथाम लगाने के लिए प्रशासन भी कमर कसे हुए हैं। प्रशासन और प्रत्याशियों के बीच आंख मिचौली का खेल खूब होगा। हर खेमे में अंतिम दो रात वोट मैनेज करने की तैयारी अलग-अलग की गई है। अब देखना है शह और मात के इस खेल में कौन बाजी मारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed