फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cacse Registerd with EX Cabinate Minister

पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 35 पर मुकदमा

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cacse Registerd with EX Cabinate Minister
पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत 35 पर मुुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री व बसपा से हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज किशोर सिंह समेत 35 लोगों पर परशुरामपुर पुलिस ने कोविड गाइडलाइन और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए प्रशासन स्तर से गठित उड़नदस्ता के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया की तहरीर पर की गई है।

उड़नदस्ता प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में शनिवार देर रात पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह अपने काफिले के साथ दिनेश कुमार वर्मा के घर पहुंचे। उनके 30-35 समर्थक भी थे। धारा 144 लागू होने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किसी ने मास्क नहीं पहन रखा था और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। थाना प्रभारी परशुरामपुर आलोक सोनी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह, दिनेश कुमार वर्मा व 33 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed