{"_id":"628d25010c490f379f1c545a","slug":"byker-died-in-accident-basti-news-gkp4380215136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में रेलिंग गिरने से घायल बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में रेलिंग गिरने से घायल बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में रेलिंग गिरने से घायल बालक की मौत
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में सोमवार को आई तेज आंधी दौरान छत की रेलिंग गिरने से आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई।
पिरैला गांव निवासी सत्यदेव मौर्य का आठ वर्षीय पुत्र विवेक मौर्य करीब साढ़े तीन बजे घर से निकल कर अपने दूसरे घर की तरफ जा रहा था। गांव के शफी मोहम्मद के घर के बगल पहुंचाने पर तेज आंधी आ गई जिसमें शफी मोहम्मद की छत की रेलिंग टूट कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती ले गए। जहां हालत में सुधार न आने पर डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात लखनऊ अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव घर ले आए और मंगलवार को दफन कर दिया। घटना की सूचना प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम ने तहसील प्रशासन को दी। हल्का लेखपाल सूर्यभान सिंह ने जांच-पड़ताल की और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी हर्रैया को भेजने की बात कही है।