फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Byker died in accident

आंधी में रेलिंग गिरने से घायल बालक की मौत

Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Byker died in accident
आंधी में रेलिंग गिरने से घायल बालक की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में सोमवार को आई तेज आंधी दौरान छत की रेलिंग गिरने से आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई।

पिरैला गांव निवासी सत्यदेव मौर्य का आठ वर्षीय पुत्र विवेक मौर्य करीब साढ़े तीन बजे घर से निकल कर अपने दूसरे घर की तरफ जा रहा था। गांव के शफी मोहम्मद के घर के बगल पहुंचाने पर तेज आंधी आ गई जिसमें शफी मोहम्मद की छत की रेलिंग टूट कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती ले गए। जहां हालत में सुधार न आने पर डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात लखनऊ अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव घर ले आए और मंगलवार को दफन कर दिया। घटना की सूचना प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम ने तहसील प्रशासन को दी। हल्का लेखपाल सूर्यभान सिंह ने जांच-पड़ताल की और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी हर्रैया को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed