फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Byker died in accident

स्कार्पियो और बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Byker died in accident
स्कार्पियो की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती )। हर्रैया बभनान मार्ग पर थाना क्षेत्र के महेश गंज तिराहे के करीब मंगलवार रात नौ बजे स्कॉर्पियो की चपेट से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो पर सवार दो बच्चे, एक महिला व एक पुरुष घायल हो गए। बाइक सवार पैकोलिया थानाक्षेत्र के गुलरिहवा जीतीपुर निवासी सोनू मौर्य पुत्र मल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हर्रैया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सोनू मौर्य को मृत घोषित कर दिया।

बेटियां होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित कर मांगा दहेज
बस्ती। महिला थाना और पुरानी बस्ती पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने की दो मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर अनुपम पाठक ने बताया है कि उनकी शादी सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानांतर्गत सिंहावल रिठिया बाजार निवासी विकास पाठक के साथ हुई है। उनका आरोप है कि उन्हें दो बेटियां होने के कारण ससुरालियों ने उनके साथ क्रूरतापूर्वक कर मारापीटा व प्रताड़ित किया। उनके पिता से पांच लाख रुपये की मांग की और फर्जी मुकदमे की धमकी दी। पुलिस ने पति विकास पाठक, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में महिला थानापुलिस ने अहिरौला थाना सोनहा निवासी फूल कुमारी की तहरीर पर उसके पति संतोष सिंह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कम दहेज लाने के लिए आरोपी ने पीड़िता को मारपीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed