फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   By running a campaign, the animals walking on the streets will be caught

अभियान चलाकर पकड़ेंगे सड़कों पर टहलने वाले पशु

Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
By running a campaign, the animals walking on the streets will be caught
अभियान चलाकर पकड़ेंगे सड़कों पर टहलने वाले पशु
विज्ञापन

सीडीओ ने टीम गठित कर एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
बस्ती। हादसों का सबब बन रहे सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजने की पहल की गई है। इस संबंध में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। आश्रय स्थल में इन्हें पकड़कर भेजने के लिए चार टीमों का गठन किया है।
‘अमर उजाला’ ने 31 अगस्त के अंक में ‘हाईवे पर काल बनकर टहल रहे मवेशी’ शीर्षक से इस समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जारी आदेश में सीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि एक सप्ताह बाद कोई छुट्टा पशु सड़क पर घूमता न मिले। सीडीओ की गठित टीम में संबंधित बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा राजमार्ग के दोनों तरफ ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी को सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन

सीडीओ की ओर से गठित की गई टीम में विक्रमजोत, परशुरामपुर, हर्रैया एवं दुबौलिया ब्लॉक शामिल हैं। दूसरी टीम गौर, कप्तानगंज एवं बहादुरपुर ब्लॉक की, तीसरी टीम कुदरहा, बस्ती सदर, बनकटी तथा साउंघाट और चौथी टीम सल्टौआ, रामनगर एवं रुधौली ब्लाक के लिए गठित की गई है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि पकड़े गए जानवरों की सूचना प्रतिदिन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल फोन नंबर-9140957314 व्हाट्स ऐप पर भेजा जाएं। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर संबंधित टीम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed