फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   By autopsy performed at the SP office

शव रखकर एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

Sat, 12 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 12 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
लुका-छिपी खेलते समय आपस में टकराकर घायल हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव लेकर उसके परिवार के लोग शनिवार को एसपी कार्यालय जा पहुंचे। पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुसही निवासी लोग मुकामी पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाने लगे। सीओ सिटी एसएन सिंह व कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। आनन-फानन में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी के निर्देश पर मृतक के दोस्त व उसके पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 10 नवंबर शाम को पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुसही गांव के आठ-दस साल के लड़केेे लुका-छिपी ((आंख मिचौली) खेल रहे थे। उन बच्चों में आठ वर्षीय अंशू यादव पुत्र राम तेज और 10 वर्षीय अंकुुल यादव भी शामिल थे। गांव के लोगों का कहना है कि यह दोनों बच्चे एक ही गली में आंख बंद करके तेजी से दौड़ते हुए आपस में जा टकराए। जिसमें अंशू के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे लेकर परिवार के लोग घर गए और घरेलू इलाज करने लगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन तबियत बिगड़ने लगी तो लोग बच्चे को लेकर पुरानी बस्ती के हड्डी के एक निजी विशेषज्ञ चिकित्सक के पास ले गए।
 बच्चे की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।  बताया जा रहा है कि बच्चे की मृत्यु के बाद उसके परिवार के लोग शव घर लेकर चले गए। गांव के कुछ लोगों के सामने सुलह कराया गया। मगर शनिवार को परिजन शव लेकर सीधे एसपी कार्यालय जा पहुंचे और प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed