फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buy eggs after seeing expiry on the tray

Basti News: ट्रे पर एक्पायरी देखकर खरीदें अंडे वरना हो जाएंगे बीमार

Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Buy eggs after seeing expiry on the tray
बस्ती। गर्मी में अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं। दुकानों पर इनकी गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर दुकानों पर रखे अंडों की ट्रे पर एक्सपायरी तिथि तक अंकित नहीं की जा रही है। शहर सहित कस्बाई क्षेत्रों में किसी दुकान व फाॅर्म पर कोल्ड चेन व्यवस्थित नहीं है। यह हाल तब है, जब अंडा ट्रे पर स्टीकर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रे पर अंडों की उत्पादन तिथि व पिन कोड भी दर्ज करने के निर्देश हैं ताकि ग्राहक उसकी एक्सपायरी तिथि देखकर ही उसे खरीदे। अंडों को उत्पादन तिथि से तीन दिन के भीतर व्यवसायियों को बेचना अनिवार्य है। दुकानदारों का कहना है कि मांग के अनुसार वे अंडे मंगाते हैं। थोक व्यवसायी मो. इस्माइल बताते हैं कि अब अंडों को कोल्ड चेन में रखने का आदेश मिला है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं होने से पहले जैसे ही काम चलाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकांश अंडे पंजाब व हरियाणा से आते हैं। नई व्यवस्था में इसे कोल्ड चेन की मदद से लाने के निर्देश मिले हैं। कोल्ड चेन में अंडे काे आठ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

---
अंडे रखने के ये हैं नियम
- प्रदेश सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि विक्रेता अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने को अंडे की ट्रे पर स्टीकर, उत्पादन तिथि, पिन कोड अनिवार्य रूप से अंकित करें। उत्पादन तिथि के तीन दिन के अंदर अंडों की बिक्री कर दें। बाहर से जिन वाहनों में अंडे मंगवाएं, उसमें और व्यवसायी अपने गोदाम व दुकान में भी कोल्ड चेन की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नुकसानदायक हो सकता है गर्मी में अंडे का सेवन
- गर्मी के मौसम में चार से पांच दिन बाद अंडे खराब होने लगते हैं। खराब अंडों के सेवन से आंतों में सूजन, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को ताजा अंडे का ही सेवन करना चाहिए। -अंकित चतुर्वेदी, फिजीशियन

-----
शासन से अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अनिवार्य रूप से कोल्ड चेन बनाए रखने का निर्देश मिला है। थोक व फुटकर व्यवसायियों से कोल्ड चेन में अंडे रखने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारियों के माध्यम से सभी को जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. अश्विनी तिवारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed