फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Businessman's bike collides with Nilgai, death

Basti News: नीलगाय से टकराई व्यवसायी की बाइक, मौत

Thu, 01 Aug 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Businessman's bike collides with Nilgai, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। दुबौला-गनेशपुर मार्ग पर बुधवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसारए नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव निवासी व्यापारी नेता जयेश सिंह मुन्ना का मालवीय रोड पर गेस्ट हाउस है। उनके 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह दुबौला में बाइक का सर्विस सेंटर चलाते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे बाइक से बस्ती जा रहे थे। दुबौला चौराहे से आगे बढ़ने पर अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक और नीलगाय में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

चालक अनुज कुमार सिंह दूर जाकर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दुबौला राकेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed