फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Businessman Kidnaped and Droped

अपडेट,, पिस्टल दिखाकर व्यवसायी को उठाया, रुपये देने के आश्वासन पर छोड़े

Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Businessman Kidnaped and Droped
पिस्टल दिखाकर व्यवसायी को उठाया, रकम देने के आश्वासन पर छोड़ा
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान स्थित जमुनहा तिराहे के मुर्गी दाना के व्यवसायी को रविवार सुबह 10 बजे तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कार में उठा ले गए। रास्ते में व्यवसायी से 20 लाख रुपये की मांग की। व्यापारी का कहना है कि डर कर उसने 10 लाख रुपये देने की हामी भरी तब जाकर बदमाश उन्हें पैकोलिया थाना क्षेत्र के मझगवा गांव के पास गाड़ी से उतार कर भाग गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनकापुर संजय तलवार, एसओ छपिया चितवन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस व्यवसायी को छपिया थाने ले गई। जहां व्यवसायी ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बा निवासी शील प्रकाश मोदनवाल ने तहरीर में बताया कि बभनान कस्बे के गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा में उनकी मुर्गी दाने की दुकान है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे तीन लोग मुर्गी का दाना खरीदने आए। जब वह गोदाम में दाना देने पहुंचे, तो उसमें से एक ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। दूसरे ने हाथ - पैर व मुंह को कपड़े से बांध दिया। बाद में तीनों ने उसे बोरे से ढक कर गाड़ी में डाल दिया और घंटों घुमाते रहे। इसी बीच बदमाशों ने उनकी दो अंगूठी, दो मोबाइल व पर्स में रखे लगभग ढाई हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में बदमाश उन्हें अपने चंगुल से रिहा करने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने कहा कि यदि शाम तक वह बताई गई जगह पर 20 लाख रुपये नहीं पहुंचा देगा तो उसे या उसके परिवार में किसी भी व्यक्ति को गोली मार देंगे। बाद में व्यवसायी ने उन्हें शाम तक 10 लाख रुपये देने का वादा किया, तब बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यवसायी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह उनके साथ धोखा देगा तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहेगा। घटना की जानकारी होने पर व्यवसायी की दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि व्यवसायी की बातें पुलिस के गले नहीं उतर रही हैं। सीओ का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed