{"_id":"5ee109fc8ebc3e42fc599180","slug":"businessman-deathbody-found-in-basti-basti-news-gkp354247671","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में मिला सराफा व्यवसायी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे में मिला सराफा व्यवसायी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोरे में मिला सराफा व्यवसायी का शव
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना अंतर्गत लजघटा व पखेरी गांव के बीच मनोरमा नदी के किनारे कब्रिस्तान में बुधवार को बोरे में भरा सराफा व्यवसायी शिवबालक का शव मिला। वह हर्रैया थाने के अलावलपुर गांव के निवासी थे।
सूचना मिलते ही सीओ शिव प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी सौदागर राय मौके पर पहुंचे। एसपी हेमराज मीणा भी कुछ देर में पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, हर्रैया थाने के अमारी बाजार में शिवबालक सोनी (70) की दुकान थी। घरेलू विवाद व कर्ज के कारण दो वर्ष पहले उन्होंने दुकान बंद कर दी। कर्ज चुकाने के लिए कुछ जमीन बेच दी, जिससे दोनों बेटे नाराज थे। बुधवार को करीब दस बजे लजघटा के कब्रिस्तान में एक बोरा मिला।
उसमें शव होने की सूचना मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद बोरा खोला गया तो अंदर स्वर्ण व्यवसायी का शव था। मौके का मुआयना करने के बाद एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मृत व्यवसायी के परिवार के सदस्यों से कोई खास जानकारी नहीं मिली। शव की हालत देखकर अनुमान लगाना कठिन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।